Wednesday, December 6, 2023
spot_img

अभियानः पहले दिन उत्तराखण्ड पुलिस ने किया 2732 लोगों का सत्यापन! मकान मालिकों से वसूला जुर्माना

देहरादून। प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पहले दिन 2732 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान सभी जिलों में स्थानीय पुलिस द्वारा श्रमिक, रेहड़ी व ठेली वाले, किरायेदार आदि का सत्यापन किया। इस दौरान जिन मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था उनसे जुर्माना भी वसूला गया। बता दें कि चारधाम यात्रा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर यह अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन हरिद्वार जिले में 521, देहरादून में 180, टिहरी में 108, उत्तरकाशी में 160, पौड़ी में 241, रुद्रप्रयाग में 560, चमोली में 200, बागेश्वर में 60, नैनीताल में 121, अल्मोड़ा में 104 और ऊधमसिंहनगर में 477 घरों का सत्यापन किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह घर-घर जाकर सत्यापन करें। यदि किसी घर पर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है या किसी पर शक है तो उसके बारे में जांच करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे