Thursday, April 25, 2024
spot_img

देवभूमि में होली की धूमः हर तरफ उत्साह का माहौल, रंग और पिचकारियों से बाजार गुलजार! पहाड़ से लेकर मैदान तक होली ही होली

देहरादून। उत्तराखण्ड में होली की धूम मची हुई है। हर तरफ उत्साह का माहौल है और बाजार रंगों और पिचकारियों से गुलजार दिख रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग होली के रंगों में रंगे हुए हैं। पहाड़ों पर बैठकी होली का आयोजन किया जा रहा है, बाजार में होली के गीतों में पुरूष और महिलाएं थिरकती नजर आ रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भी अलग-अलग जगहों पर होली कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी दून सहित प्रदेश के सभी जिलों में होली को लेकर बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रहा है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा होली मिलकर, होली उत्सव आदि कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी जा रही है। वहीं इस बार बाजारों में होली पर चाईनिज आइटम ना के बराबर दिख रहे हैं, पिचकारी से लेकर अन्य वस्तु सब स्वदेशी है। होली पर्व को लेकर प्रदेश में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। पुलिस द्वारा लगातार व्यापारियों के साथ ही संभ्रांत लोगों व विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठनों के साथ बैठक कर होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर मंथन किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे