Friday, April 19, 2024
spot_img

हाल-ए-मौसमः उत्तराखण्ड में गर्मी का भीषण प्रकोप! बारिश न होने से और बढ़ सकता है तापमान, गहराने लगा जल संकट

देहरादून। उत्तराखण्ड में धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखने लगा है। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दिन में पारा खासा चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। मैदान के साथ ही पहाड़ों पर भी चटक धूप खिलने से गर्मी का असर देखा जा रहा है। मैदान में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप है वहीं पहाड़ों पर तेज धूप से दिन में तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जल संकट भी गहराने लगा है। इसका सबसे ज्यादा असर पहाड़ों पर देखने को मिल रहा है। यहां प्राकृतिक जल स्रोत लगातार सूखते नजर आ रहे हैं और लोगों को पानी के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। दून में भी अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे