Friday, April 19, 2024
spot_img

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अबतक यूक्रेन से सकुशल लौटे 42 उत्तराखण्डी! अब भी फंसे हैं कई लोग

देहरादून। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। भारतीय नागरिक लगातार यूक्रेन से स्वदेश लौट रहे है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड के निवासी भी यूक्रेन से लौट रहे हैं। शासन की मानें तो अबतक कुल 42 उत्तराखंडियों को सकुशल उनके घर तक पहुंचाया जा चुका है। उधर उत्तराखण्ड के कई लोग अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास जारी है। आज मध्यरात्रि को उत्‍तराखंड के 13 और छात्र यूक्रेन से आ रहे हैं। रात एक बजे एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 1942 से छह छात्र, सुबह 4:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-8387 से तीन छात्र और सुबह 5:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-9452 से चार छात्र स्‍वदेश आ रहे हैं। अब कुल 53 छात्रों को वहां से निकाल जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सात उत्तराखंडी लौटे हैं। अब तक स्वदेश लौटने वाले उत्तराखंडियों की संख्या 42 हो चुकी है। जबकि दोपहर तक केंद्र सरकार को कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी भेजी जा चुकी है। रेणुका देवी ने बताया कि अब ज्यादातर छात्रों से संपर्क हो चुका है। वे अपनी लोकेशन समेत उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी दे रहे हैं। जल्द सभी के सकुशल स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे