Thursday, March 28, 2024
spot_img

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः फिर करवट बदलेगा मौसम! आज रात तक उत्तराखण्ड में दस्तक दे सकता है पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। अभी दो दिन पूर्व ही प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई थी, इसके बाद दो दिन धूप खिली रही। मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज रात से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, देर रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। इस कारण उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे