Wednesday, April 17, 2024
spot_img

बड़ी खबरः आधी रात को ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में तड़तड़ाई गोलियां! एक युवक की मौत, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

देर रात उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में उस समय बवाल हो गया जब यहां एक स्टोन क्रशर पर गोलियां तड़तड़ाई। गोलीकाण्ड में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीकाण्ड के आरोपितों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह उर्फ जंटू पुत्र हारकेवल सिंह का पिपलिया गांव निवासी नेत्र प्रकाश शर्मा के साथ पाल ग्रिड स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच चेक देने के लिए बुलाए जाने पर तजिंदर अपने साथी ग्राम बग्गी फार्म मिलकखानम रामपुर (उत्तर-प्रदेश) निवासी कुलवंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, बिराहा फार्म बाजपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोहित अग्रवाल पुत्र भगवान दास आदि के साथ आधी रात को नेत्र प्रकाश के आवास पर पहुंच गए। आरोप है कि जैसे हो डोर बेल बजाई घर के अंदर से तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे