Thursday, April 25, 2024
spot_img

पिथौरागढ़ : 2.5 किग्रा. चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पिथौरागढ़ ::- पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना पर एसओजी, एएनटीएफ एवं थाना मुनस्यारी पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 2.5 किग्रा. चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार, पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने के लिए चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी,बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसओजी /एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पिथौरागढ़ एवं थाना मुनस्यारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस गोपनीय सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डिग्री कॉलेज रोड मुनस्यारी में होटल ब्रह्म कमल के सामने स्थित एक परचून की दुकान पर चैकिंग,छापेमारी कर, अभियुक्त लक्ष्मण सिंह उम्र- 32 वर्ष को 2.5 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुनस्यारी में धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे