Saturday, April 20, 2024
spot_img

ट्रीपल मर्डर से खौफ का बना माहौल, एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या।

ट्रीपल मर्डर से पहाड की शांत वादियों में खौफ बसने लगा है, यहां परिवारिक रंजीश के चलते युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया, और हत्या के बाद युवक फरार हो गया, वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये और हत्यारोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील के बुरूसुम गांव एक सिरफिरे युवक ने अपनी चचेरी ताई, भाभी और विवाहित बहिन का सुबह के समय नींद में गल्ला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी के साथ और राजस्व टीम गांव में पहुंची। जहां  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जानकारी के अनुसार हत्यारा युवक संतोष राम छलिया का कार्य करता था। वह आये दिन इनके परिवार से लडता झगडता था, एक दिन पूर्व में पारिवारिक विवाद भी हुआ था। जिसके बाद हत्या को अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद वह गांव से फरार हो गया है, हत्यारे युवक को पकडने के लिए राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस दोनों जगह जगह दबिश दे रहे हैं। गांव के शांति वादियों में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे