नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से दिल को झंकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस ने टिपर ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई यात्री जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास खदानों के समीप आज सुबह-सुबह एक निजी बस और टिपर ट्रक में भीषण टक्कर की सूचना मिली थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में आग लग गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 13 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन को पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
एकीकृत राष्ट्रीय रणनीति हेतु पीएम मोदी का आह्वान राज्य शुक्रवार को अपनी आपातकालीन योजनाएं और आवश्यक वस्तुओं की वर्तमान स्टॉक स्थिति करेंगे प्रस्तुत।
जयपुर दीक्षांत गड़बड़ी से प्रबंधन पर सवाल
प्रबंधक राजेंद्र ने पिछले कुंभ मेलों के सरल संसाधनों और उच्च आध्यात्मिकता बनाम हरिद्वार के वर्तमान विलासिता और भूमि विवादों पर विचार किए।
राजनीति पर विकास हावी सीएम धामी ने राज्य भर के हजारों कानून छात्रों के लाभ हेतु रानीपोखरी लॉ यूनिवर्सिटी निर्माण का स्पष्ट एजेंडा किया तय।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन हेतु ऐतिहासिक दिन सीएम धामी ने इस गुरुवार देहरादून से नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ के लिए पहली उड़ान को किया रवाना।
भारत में ईंधन संकट: मिडिल ईस्ट तनाव का असर
कैबिनेट उप-समिति द्वारा आधिकारिक जांच शुरू करने पर उत्तराखंड के शिक्षकों ने तदर्थ स्टाफ के नियमितीकरण और पीटीए शिक्षकों हेतु मानदेय की मांग की।
उत्तराखंड के नए वसूली ढांचे में राज्य प्रशासनिक सेवा के राजपत्रित अधिकारी संपत्ति नष्ट करने वालों के खिलाफ साक्ष्यों के विश्लेषण का करेंगे नेतृत्व।
मौत का सफरः आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस! 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, मंजर देख सहमे लोग
- by Admin
- Mar 26, 2026