नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हो उठी है। वीकेंड की छुट्टियों के चलते देशभर से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं, जिससे न सिर्फ शहर की रौनक बढ़ी है बल्कि पर्यटन कारोबार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वीकेंड के मौके पर भीमताल, मुक्तेश्वर समेत आसपास के तमाम पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ठंडे मौसम और पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। नगर की सभी पार्किंग स्थल वाहनों से भर चुके हैं और जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि वे यहां की ठंडी हवाओं, शांत झीलों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आए हैं। इसी बीच दोपहर में हुई हल्की बारिश ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया, जिससे पर्यटकों का अनुभव और भी यादगार हो गया। पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी खुशी साफ नजर आ रही है। होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय कारोबारियों को लंबे समय बाद राहत मिली है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के अनुसार पिछले महीने गैस सप्लाई की समस्या के कारण पर्यटन कारोबार लगभग ठप पड़ गया था, लेकिन इस वीकेंड में पर्यटकों की भारी आमद से कारोबार में अच्छा सुधार देखने को मिला है। कुल मिलाकर वीकेंड के साथ बदले मौसम और पर्यटकों की बढ़ती आमद ने एक बार फिर नैनीताल को गुलजार दिया है, जिससे आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन के और रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending
देहरादून में तीलू रौतेली पेंशन के पात्रों की होगी पहचान: अपात्रों को सूची से हटाकर जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ
सड़क विहीन निजमुला घाटी का दर्दनाक मंजर: डंडी-कंडी पर घायल महिला को ले जाने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण
एसएसपी हरिद्वार ने की टीम की सराहना: बबलू हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कर्मियों को मिलेगा इनाम
क्षेत्रीय बोलियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान: दून पुस्तक मेले में गढ़वाली-कुमाऊंनी पुस्तकों के विमोचन से साहित्यकार गदगद
डॉक्टर्स कॉलोनी प्रस्ताव को जल्द मिलेगी मंजूरी: हल्द्वानी और देहरादून में सुरक्षित आवास से पहाड़ में बढ़ेंगे चिकित्सक
सीमावर्ती थानों को मिला विशेष अलर्ट: बाहरी संदिग्धों की जांच के लिए देहरादून पुलिस ने बनाए चेकपोस्ट
नैनीताल में पर्यटक वाहनों से सड़कें जाम
भारी बिजली बिल गड़बड़ी से जवाबदेही पर सवाल