काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
सीएम धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन, अनुशासन और खेल संस्कृति पर दिया जोर
बनभूलपुरा पुनर्वास: न्यायिक अधिकारी और रेलवे प्रशासन संयुक्त रूप से क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क
तकनीकी और प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ कर रही राज्य सरकार, भर्तियों का सिलसिला जारी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योग सत्रों का अनूठा संगम, ऋषिकेश में योग महोत्सव की धूम
हेमकुंड साहिब यात्रा पंजीकरण और तिथि: 23 मई 2026 से कपाट खुलने की आधिकारिक घोषणा
मुक्तेश्वर सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू
किसानों की पुकार: ऊधम सिंह नगर में फसल बर्बादी का सर्वे कर उचित मुआवजा दे सरकार
उत्तराखंड में अवैध खनन और मौतों का आंकड़ा: त्रिवेंद्र रावत के बयान ने प्रशासनिक हलकों में मचाई खलबली