नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। कन्नड़ फिल्म केडी डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठे विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। गाने के हिंदी वर्जन के बोलों को लेकर आपत्तियां जताई जा रही हैं और इसे अश्लील व महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में 10 वकीलों के एक समूह ने गृह मंत्रालय से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि नोरा फतेही का वर्क परमिट रद्द किया जाए और उन्हें भारत से डिपोर्ट किया जाए। वकीलों का आरोप है कि इस तरह के कंटेंट से जुड़कर एक विदेशी कलाकार ने भारत में काम करने के विशेषाधिकार का दुरुपयोग किया है। यह विवाद ऐसे समय में बढ़ा है जब केंद्र सरकार पहले ही इस गाने पर रोक लगा चुकी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच पर जोर दिया है। शिकायतकर्ताओं ने गृह मंत्रालय के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में भी शिकायत की है।
वहीं इस गाने में नजर आने वाले अभिनेता संजय दत्त को लेकर अपेक्षाकृत कम प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इसे एकतरफा आलोचना बता रहे हैं। गीतकार रकीब आलम ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म के निर्देशक प्रेम पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कन्नड़ गीत का शब्दशः अनुवाद जबरन कराया गया, जिससे गाने के बोल आपत्तिजनक बन गए। कानूनी तौर पर वकीलों ने अपनी याचिका में विदेशी अधिनियम 1946, पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 का हवाला दिया है। उनका दावा है कि यह गाना न केवल कानूनों का उल्लंघन करता है, बल्कि समाज में महिलाओं को लेकर गलत संदेश भी देता है। अब यह देखना अहम होगा कि सरकार और संबंधित एजेंसियां इस मामले में क्या कदम उठाती हैं, क्योंकि यह विवाद मनोरंजन से आगे बढ़कर कानूनी और सामाजिक बहस का रूप ले चुका है।
Trending
उत्तराखंड सरकार के चार साल: भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल
पीसीसीएफ स्तर के प्रभार होंगे स्थाई: उत्तराखंड वन विभाग में नेतृत्व की स्थिरता पर बोर्ड का फोकस
समितियों को मिला 2 प्रतिशत लाभांश: सब्जी खरीद योजना से किसानों को मिली आर्थिक सुरक्षा
मुख्यमंत्री धामी का 'बेटी वंदन': 11,000 कन्याओं के पूजन से देहरादून में नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन
घरेलू और व्यावसायिक गैस संकट: देहरादून में मांग पूरी करने के लिए दिन-रात काम कर रही टीमें
डीजीआरई का अलर्ट: स्नो कवर अस्थिर होने से छोटे हिमस्खलन की घटनाएं संभव, पर्वतारोही रहें सावधान
प्रशासन की अपील: नई तिथि के अनुसार बनाएं कार्य योजना, 30 मार्च को महावीर जयंती अवकाश
हर कार्यकर्ता होगा जवाबदेह: मदन कौशिक ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की वकालत की