नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हिन्दू युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग उठा रहे हें। इस बीच रविवार को दिल्ली नगर निगम ने एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है। जानकारी के अनुसार होली के दिन उत्तम नगर में जब इस वारदात को अंजाम दिया गया, तो पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरुद्दीन, जमालुद्दीन, मुस्ताक, कमरुद्दीन, मुजफ्फर और ताहिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी उत्तम नगर के ही रहने वाले हैं। मामले के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल में बताया गया कि दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा हो गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि एक लड़की ने कथित तौर पर दूसरी महिला पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस झड़प में आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग शामिल थे। घायलों में 26 वर्षीय तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि इस घटना ने काफी तूल पकड़ा हुआ है और मामले ने सांप्रदायिक रंग भी ले लिया था।
Trending
राजनीतिक विरोध के बीच शुरू हुआ उत्तराखण्ड बजट सत्र
इजरायल ने लेबनान में सैन्य अभियान जारी रखा
भारत की ऐतिहासिक क्रिकेट जीत के बाद धोनी का वायरल संदेश
मोतीचूर फ्लाईओवर पर आग के साथ भीषण हादसा, कई वाहन तबाह
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन की सुरक्षा अभेद्य: बजट सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
उत्तम नगर हिंसा: हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ और पुलिस तैनाती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मास्टरस्ट्रोक: तकनीकी न्याय प्रणाली के संकल्प से उत्तराखंड बना देश का अग्रणी
LUCC चिटफंड घोटाला: संपत्ति कुर्की नोटिस के बाद रिज़वी की मुश्किलें बढ़ीं