नैनीताल ::- नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल के तत्वाधान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिमालय की संस्कृतिक विरासत के संरक्षण संवर्द्धन एंव विकास के लिए उत्तराखंड लोकोत्सव कार्यक्रम भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मल्लीताल नैनीताल में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन डालवी तेवतिया नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी व विशिष्ट अतिथि गंगा राम सेवानिवृत प्रधानाचार्या नैनीताल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मोहन सिंह सयाना सेवानिवृति खंड शिक्षाअधिकारी प्रधानाचार्य बीएसमेहता एंव संस्थाध्यक्ष शैलजा सक्सेना द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संस्था के द्वारा 2 नवम्बर 2022 से 13 दिसंबर 2022 तक कुमाऊं की लोक कला ऐपण की 15-15 दिन की कार्यशाला शक्ति सवंय सहायता समूह तथा नंदा सवंय सहायता समूह में सुनिता आर्य के निर्देशन मे आयोजन किया गया तथा कुमाऊं की संस्कृति पर आधारित पारमपारिक पौराणिक लोक गीत लोक नृत्य आदि का संस्था कार्यालय में शैलजा सक्सेना के निर्देशन मे एक माह तक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में समूह की महिलाओं युवक युवतियों – हंसी रावत,कमला अधिकारी,मुन्नी, कमला, सुशीला, जानकी,कविता कमला पवार,भावना,गीता,तुलसी,शान्ति, विनोद,हरीश,सुनिल,कुन्दन,वंश समेत अन्य लोगों द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

इस दौरान बुधवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में उत्तराखंड के लोक गीत लोक चित्र आदि की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। उत्तराखंड की संस्कृति को आक्षुणय बनाये रखना भी हमारा एंव संस्था का उददेशय है। आज की युवा पीढी अपनी संस्कृती को भूलती एंव छोड़ती जा रही है। लोक संस्कृति के संरक्षण एंव संवर्द्धन के लिए प्रचार प्रसार आवश्यक है। आज के बदलते परिवेश में अपनी विरासत को बचाना बहुत जरुरी है। संस्कृती के प्रति लगाव एंव जागरुक भी किया गया।

भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वच्छ भारत के प्रति जागरुक भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रहलाद आर्य द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में संस्था के सदस्य किशन लाल, विजय लक्षमी थापा,अजय कुमार,सुरेंदर कुमार,वंश समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
