Tuesday, December 12, 2023
spot_img

हरिद्वारः हरकी पैड़ी पर रेहड़ी-पटरी को लेकर पुलिस की कार्रवाई! विरोध में उतरे कांग्रेसी, जमकर हुआ हंगामा

हरिद्वार। यहां हरकी पैड़ी में रेहड़ी पटरी को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से से भी कार्यकर्ताओं की खूब बहस हुई। मंगलवार सुबह कांग्रेसी महानगर कांग्रेस कार्यालय सुभाष घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाने पहुंचे थे। उस दौरान पुलिस की ओर से घाट के पास प्लास्टिक की बोतल बेचने पर कार्रवाई करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव भी किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े व्यापारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। छोटे व्यापारियों पर पुलिस रौब दिखा रही है। आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से शराब भी बिकवाई जा रही है, लेकिन गरीब लोगों पर करवाई की जा रही है। कांग्रेस इसे किसी भी हालत में सहन नहीं करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे