Wednesday, December 6, 2023
spot_img

पिछले 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 30,615 नए मामले, 514 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से पैदा हुई तीसरी लहर धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन अभी भी मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने बुधवार को 30,615 नए कोविड-19 संक्रमण की सूचना दी, जो कल की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है।पिछले 24 घंटे में 514 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है, जिसमें से अकेले केरल में 304 लोगों की जान गई है। देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद 5,09,872 हो गई है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में चार लाख से कम होते हुए 370240 हो गया है, जिसके साथ ही कुल मामलों की सक्रिय दर में भी कमी देखने को मिली है और यह लंबे समय बाद यह 1 फीसदी से नीचे गिरते हुए 0.87% हुआ है। जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 2.45% तक पहुंच गई है।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-3332284693647135&output=html&h=345&slotname=1337559178&adk=3345454757&adf=2442104640&pi=t.ma~as.1337559178&w=414&lmt=1645011669&rafmt=1&psa=1&format=414×345&url=https%3A%2F%2Fwww.dastavej.in%2Fcorona-update-30615-new-cases-corona-arrived-country-last-24-hours-514-people-died%2F%3Ffbclid%3DIwAR2OzUwtlmoTKEWk81RcuxR8NXDZONW_ynHsLHlzvw5xtxXp_viqz-SSNgY&flash=0&fwr=1&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&dt=1645011667746&bpp=8&bdt=741&idt=1552&shv=r20220214&mjsv=m202202100101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Da580e7efd1116c93-220a58bc83d000fe%3AT%3D1644411461%3ART%3D1644411461%3AS%3DALNI_MbWNGh3lUeeT_EiM7kQNxZMcWHTMQ&prev_fmts=0x0%2C414x90%2C414x90%2C414x345&nras=1&correlator=3048687314820&frm=20&pv=1&ga_vid=118498737.1643700947&ga_sid=1645011668&ga_hid=1667826161&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=736&u_w=414&u_ah=736&u_aw=414&u_cd=32&u_sd=3&adx=0&ady=1887&biw=414&bih=650&scr_x=0&scr_y=377&eid=42531397%2C44750774%2C31064842%2C31064858%2C31062930&oid=2&pvsid=1036013256527793&pem=602&tmod=500985479&nvt=1&ref=http%3A%2F%2Fm.facebook.com%2F&eae=0&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C414%2C0%2C414%2C650%2C414%2C650&vis=1&rsz=%7C%7CleEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=1152&bc=31&ifi=5&uci=a!5&btvi=2&fsb=1&xpc=Zt6Y6qggLP&p=https%3A//www.dastavej.in&dtd=1561

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,73,86,81,675 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 41,54,476 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

देश में रिकवरी दर वर्तमान में 97.94% है। पिछले 24 घंटों में 82,988 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 4,18,43,446 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,51,677 सैंपल टेस्ट किए गए है, जिसके साथ ही देश में कुल 75,42,84,979 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे