Friday, September 29, 2023
spot_img

बारिश का कहर! केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, आपदा प्रबंधन अधिकारियों संग सीएम धामी ने की बैठक

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। सुबह साढे 10 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी है। उन्होंने आगे कहा है कि इससे पहले सुबह 8 बजे तक कुल 5,828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश की जानकारी ली।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे