मेष राशि- आज आपके कारोबार में फैलाव होगा, परन्तु परिवार की तरफ ध्यान दें। दैनिक रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है, ख्याल रखें। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। माता से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है, ख्याल रखें। आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।
वृष राशि- आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं, संयम बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान को कष्ट रहेगा।
मिथुन राशि- आज आप बातचीत में संयत रहें। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। संचित धन में कमी आएगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि- आज आपकी कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, ख्याल रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संयत रहें।
सिंह राशि- आज आपकी आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, वाणी के प्रभाव से बिगड़े हुए काम बनेंगे। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
कन्या राशि- आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी, परन्तु नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।
तुला राशि- आज आपके अन्दर आलस्य की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान रह सकता है, खास ख्याल रखें। यात्रा के योग हैं। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आज आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं, ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़ों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि- आज आपका परिश्रम अधिक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्चें बढ़ेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कुंभ राशि- आज आपकी आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवार का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्च भी बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।आज आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
मीन राशि-आज आपके परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। संयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।