मेष राशि। आज आप बातचीत में संयत रहें, आपके लिए बेहतर होगा। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्च बढ़ेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
वृष राशि। आज आप अशांत रहेंगे,मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।
मिथुन राशि। आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। आसपास की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से भेंट होगी।
कर्क राशि – आज आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपको शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है, तैयार रहें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि। आज आपका मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों में सम्बन्धों में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान अभी बनें रहेंगे। व्यर्थ की चिंताएं परेशान करेंगी, ख्याल रखें।
कन्या राशि। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। कारोबार के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक तनाव लेने से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता के योग बन रहे हैं।
तुला राशि। आज आप बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपके लिए बेहतर होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं, ख्याल रखें। आज आपके अन्दर संचित धन में कमी आ सकती है।
वृश्चिक राशि। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ किसी कारोबार को अंतिम रूप दे सकते हैं।
धनु राशि। आज आप आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
मकर राशि। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे। आलस्य अधिक रहेगा। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, ख्याल रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।
कुंभ राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मीन राशि। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक स्थिति रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं।