Saturday, April 20, 2024
spot_img

7 सितंबर राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, सिंह राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि। आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। पूरा दिन आपका रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

वृष राशि। आज आपकी लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा।

मिथुन राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा कष्टमयी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। भाइयों के सहयोग से किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में संयत रहें। व्यवसायिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयेाग से तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।

सिंह राशि। आज आपके मन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। संबंधों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा।

कन्या राशि। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी, संभल कर खर्चे। परिवार का साथ मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि। आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशि। आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि। आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों को लेकर शान्ति एवं प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर राशि। आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे,आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग बन रहे हैं। संबंधों में निकटता आएगी।

मीन राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि भी होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे