Friday, March 29, 2024
spot_img

18 अगस्त राशिफल– आज कर्क राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मीन राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें, बेहतर होगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में सुधार आएगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृष राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, आपके लिए बेहतर होगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आज आपके पास संचित धन में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि- आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम भी रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, बेहतर होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मित्रों से भेंट होगी।

कर्क राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। किसी धर्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।


सिंह राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिर भी मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। उपहार मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।


तुला राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों से मतभेद रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें, मित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आज कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

मकर राशि- आज आपके धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम बरतें। बातचीत में सन्तुलित रहें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। मन में अभी नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आलस्य की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। कारोबार में परेशानियों आ सकती है। आय में कमी से परेशान हो सकते हैं, संभल कर खर्चे।

कुंभ राशि- आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि- आज आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत हुई। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे