मेष राशि। आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं, अपना खास ख्याल रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मित्र का सहयोग मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है, संयम बनाकर रखें। माता से धन की प्राप्ति होगी।
वृष राशि। आज आपका मन शान्त रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, अपना ख्याल रखें। आय में सुधार होगा। आज आप धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
मिथुन राशि। आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी, संभल कर खर्चे। आज आप आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता को बनाये रखने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। आय में वृद्धि होगी। आसपास यात्रा के योग बन रहे हैं। आय में अभी व्यवधान हो सकते हैं।
कर्क राशि। आज आपको माता का सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार की स्थिति सुधारने के लिए परिश्रम करना होगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती हैं। परिवार एवं मित्रों के सहयोग मिलेगा। परिश्रम सफल रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।
सिंह राशि। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास तो रहेगा, परन्तु मन में अशान्ति के भाव हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन कष्टमयी हो सकता है। कारोबार में भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि। आज आपकी पठन-पाठन में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन लाभ देगा। मेहनत लाभदायक रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनने लगेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि। आज आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में अशान्ति के भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में कुछ अच्छा होने जा रहा है। माता से धन की प्राप्ति होगी। भाइयों के साथ किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि। आज पूरा दिन आपका मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति में परिवर्तन के योग हैं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
धनु राशि। आज आप संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं, तैयार रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपको भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा।
मकर राशि। आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
कुंभ राशि। आज आपका मन अशान्त रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में संयत रहे। बौद्धिक कार्यों में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम के बावजूद सफलता देर से मिलेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे, संभल कर खर्चे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी रहेंगी, ख्याल रखें।
मीन राशि। आज आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप परिवार की शांति के लिए धैर्यशील रहने का प्रयास करें। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में आय वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाइयों से संबंधों में मधुरता आएगी।