Thursday, April 25, 2024
spot_img

17 सितंबर राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, वृष राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मानसिक शान्ति के लिए भी प्रयास करें। नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। किसी रुके हुए काम के पूरा होने के योग बन रहे हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से मुलाकात होगी।


वृष राशि- आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। फिर भी संयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता मिलने की उम्मीद है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- आज आपके कारोबार में फैलाव होगा। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है, ख्याल रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। तनाव से बचकर रहें, आपके लिए बेहतर होगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बढ़ सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।

कर्क राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- आज आपकी वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में आय की वृद्धि होगी, परंतु भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी संपत्ति से धनलाभ के योग हैं। भाइयों का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे,संभल कर खर्चे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।


तुला राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ भी अधिक रहेगी, परन्तु मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन कुछ परेशानियों अभी बनी रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आज आपको स्वास्थ्य परेशानी रहेगी,अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंताओं से नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।

वृश्चिक राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी । आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर अभी परेशानी बनी रह सकती हैं।

धनु राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़ों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आज आपको लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। माता से धन प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। मन में नकारात्मक प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- आज आपके परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं,धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी, संभल कर खर्चे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

मीन राशि- आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्च बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा में जा सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम के योग हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी । मित्रों से भेंट होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे