Friday, September 22, 2023
spot_img

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022! नीतू के बाद अमित पंघाल का गोल्डन पंच, बॉक्सिंग में हासिल किया दूसरा स्वर्ण पदक

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 खेलों में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों के गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब कॉमनवेल्थ गेम्स के दसवें दिन रविवार को भारत को बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल हो गया है। भारतीय मुक्केबाज नीतू के बाद अमित पंघाल ( 51 Kg) ने इंग्लैंड के कायरन मैक्डोनाल्ड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जिसके बाद अब भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल हो गया हैं। इससे पहले नीतू घनघस ने 48 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।


बता दें की पहले 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में अमित ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। और अब 2022 में स्वर्ण पदक जीत उन्होंने देश का नाम रोशन किया हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे