Thursday, April 18, 2024
spot_img

महंगाई के विरोध में कांग्रेस तीन चरणों में चलायेगी महंगाई मुक्त भारत अभियान! उत्तराखण्ड में तैयारियां पूरी, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर किया जायेगा विरोध

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए देशभर में कांग्रेस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। उत्तराखण्ड में भी इस अभियान को लेकर कांग्रेस द्वारा युद्धस्तर पर प्लानिंग की जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों की मानें तो प्रदेश में जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बताया कि इस दौरान ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार को जगाने का काम किया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे