Sunday, September 24, 2023
spot_img

10 अगस्त राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, वृश्चिक राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज पूरा दिन आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदरी मिल सकती है, तैयार रहें।

वृषभ राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना हैं।अपनी सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें।

मिथुन राशि- आज आप बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें परिवार में अशान्ति रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। सन्तान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें।आज आपको कोई पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्‍या राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। अति उत्साही होने से बचें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।


तुला राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । आज आप किसी यात्रा में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

धनु राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं।

मकर राशि- आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की समस्या रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे