Tuesday, December 12, 2023
spot_img

भाजपा ने जताया बागियों पर विश्वास! कांग्रेस से आए इन नेताओं और निर्दलियों को उतारा मैदान में

मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट आ गई है। भाजपा ने एक साथ 92 सीटों पर नामों का एलान कर दिया है। जबकि गुना और विदिशा सीटों को अभी होल्ड पर रखा गया है। भाजपा ने कांग्रेस के बागियों और निर्दलियों को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। पांचवी लिस्ट में भाजपा ने कई पूर्व कांग्रेस सदस्यों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने बड़वाह विधानसभा सीट के लिए सचिन बिड़ला, सुसनेर विधानसभा सीट के लिए राणा विक्रम सिंह, वारासिवनी विधानसभा सीट के लिए प्रदीप जायसवाल और त्योंथर विधानसभा सीट के लिए सिद्धार्थ तिवारी से उम्मीदवार बनाया है।

2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बड़वाह विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने फिर उन्हें टिकट दिया है। सुसनेर की बात करें, तो इस विधानसभा सीट पर 2018 के चुनाव में राणा विक्रम सिंह की जीत हुई थी। वे निर्दलीय मैदान में उतरे थे। भाजपा ने अब उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह वारासिवनी विधानसभा सीट की बात करें, तो यहां पर वर्तमान में प्रदीप जायसवाल विधायक हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी को टिकट दिया था। इससे पार्टी के कई नेता नाराज हुए थे। वे बाहरी प्रत्याशी का विरोध कर रहे थे। बाहरी व्यक्ति को टिकट मिलने के कारण कई कांग्रेसी नेताओं पार्टी छोड़ दी। इसी सीट से पूर्व कांग्रेसी प्रदीप जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जहां प्रदीप जायसवाल की जीत हुई। प्रदीप जायसवाल कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री भी थे। लेकिन जब कमलनाथ की सरकार गिरी और भाजपा सत्ता में लौटी, तो वे खनिज आयोग के अध्यक्ष बने। 2020 के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए उन्हें ही इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने विंध्य क्षेत्र में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने हाल ही में शामिल हुए दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी को टिकट दिया है। सिद्धार्थ तिवारी को मैदान में उतारने से भाजपा को विंध्य में फायदा हो सकता है। ब्राह्मण वोट पार्टी के हिस्से आ सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे