Saturday, April 20, 2024
spot_img

कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी में निकाली आभार रैली! जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, मंत्री बनाए जाने पर नेतृत्व का जताया आभार

देहरादून। मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में मलिंगार चौक से गांधी चौक तक आभार रैली निकाली। इस दौरान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गणेश जोशी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ता पारंपरिक ढोल दमाऊ में जमकर थिरकते हुए आगे बढ़े। इस दौरान गुलाल उड़ाकर आतिशबाजी भी की गयी। कैबिनेट मंत्री जोशी का हर चौक पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व जोशी ने मसूरी के शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किए। मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता का अपार समर्थन उन्हें पुनः मिला और वह तीसरी बार विधायक बने। उन्होंने कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले 6 महीनों में प्रदेश ने कई विकास के आयाम छुए हैं वहीं कई योजनाओं को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा ने सारे मिथक को तोड़ दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हम एक बार फिर उत्तराखण्ड में ऐतिहासिक विकास कार्य करेंगे। कहा कि प्रदेश की जनता ने अपार समर्थन देते हुए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा को सत्ता सौंपी है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भाजपा प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे