Friday, March 29, 2024
spot_img

फिर बढ़े कोरोना के मामलेः लगातार चौथे दिन दो हजार से अधिक मरीज मिले! 33 लोगों की मौत, चौथी लहर की आशंका

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है ऐसे में चौथी लहर की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। लगातार चौथे दिन कोरोना के 2,000 से अधिक मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता और अधिक बढ़ गयी है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारें पाबंदियों पर अमल कर रही है। बता दें कि देश में बीते दिन कुल 2,527 नए कोरोना केस मिले, जबकि 33 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15,079 है। इस बीच, तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने शनिवार को बताया कि IIT मद्रास में अब तक कुल 55 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। तमिलनाडु में शुक्रवार को 57 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि गुरुवार को यह संख्या 39 थी। जे राधाकृष्णन ने गुरुवार को IIT मद्रास कैंपस का दौरा भी किया था। राजधानी दिल्ली के साथ ही देश के प्रमुख राज्यों में कोरोना केसेज में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में शुक्रवार को 1,042 केस दर्ज किए गए। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 4.64% रही। आखिरी बार 10 फरवरी को इतनी संख्या में कोरोना केस मिले थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे