Friday, June 2, 2023
spot_img

अफवाहों पर भरोसा न करें,वाणी पर नियंत्रण रखें, जानिए आज का राशिफल

कन्या राशि ::- आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है पेट को नुकसान पहुंच सकता है और ब्लड इंफेक्शन हो सकता है। नियमित देखभाल का पालन करें। किसी से कड़वा न बोलें, बहुत सोच समझ कर बात करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या जीवनसाथी को परेशान कर सकती है। गुप्त स्रोतों से धन आ सकता है।
आज शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की भावना रहेगी, धार्मिक काम में धन का खर्च होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे़ से हर संभव दूर रहें।
युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई कार्य संपन्न होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपके लिए वरदान साबित होगा।
सुनी सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा बिना हकीकत को समझे कोई निर्णय भी ना ले। मानसिक तथा आत्मिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियां अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना जरूरी है।
आज क्रोध हो सकता है और साथ ही अधिक खर्च होने की भी संभावना है। मन और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे