Sunday, December 10, 2023
spot_img

हल्द्वानी :140 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी ::- चोरगलिया थाना पुलिस के सख्त रुख से कच्ची शराब तस्करों में मचा हड़कंप, एक बार फिर से कच्ची शराब के जखीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार।

एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार जनपद स्तर पर अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए प्रचलित अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन एवं थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह महर के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब तस्कर परमजीत सिंह निवासी ग्राम नजीबाबाद डोराडैम तहसील किच्छा थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष को कुल 140 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान थाना चोरगलिया में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में
1. अपर उ.नि. बलवीर सिंह,
2. कांस्टेबल 261 सीपी उत्तम सिंह
3. कांस्टेबल 287 सीपी मलखान सिंह

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे