Tuesday, December 12, 2023
spot_img

हल्द्वानी : चोरगलिया को मिला उत्कृष्ठ थाने का खिताब, राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने किया सम्मानित

हल्द्वानी ::- नैनीताल जिले के थाना चोरगलिया को मिला उत्कृष्ठ थाने का खिताब, राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने किया सम्मानित।

9 नवंबर बुधवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुरमीत सिंह राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड की गरिमामई उपस्थिति में नैनीताल पुलिस के थाना चोरगलिया को उत्तराखंड राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित करते हुए हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया को सम्मानित किया गया।

थाना चोरगलिया को BPR&D के मापदंडों तथा चोरगलिया क्षेत्र में प्रभावी अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड द्वारा थानाध्यक्ष चोरगलिया व थाने की टीम की प्रसंशा की गई है। साथ ही पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा भी बधाई दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे