Friday, March 29, 2024
spot_img

हेल्थ टिप्स :जौ की रोटी खाने से मिलते है कई अद्भुत फायदे, जानिए

हेल्थ टिप्स ::- साबुत अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साबुत अनाजों में कई तरह के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। वहीं साबुत अनाजों में से एक जौ भी है इसे बार्ले के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे डाइटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सेलेनियम, कॉपर, ट्रिप्टोफैन प्रोपेन, मैंगनीज, प्रोटीन, सोडियम आदि पाए जाते हैं।

यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फोस्फोरस जैसे मिनरल्स से समृद्ध होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी, थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे कई विटामिन भी पाए जाते हैं । यह भारत, अमेरिका, जर्मनी व रूस जैसे देशों में अधिक मात्रा में उगाया जाता है।,गेहूं व धान जैसे मुख्य अनाज की तुलना में इसकी लोकप्रियता समय से साथ कम जो गई है।

ऊर्जावान -जौ की रोटी में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। जौ की रोटी में मौजूद मैंगनीज नर्वस सिस्टम को शांत रखने में भी सहायक होता है।

सर्दी-खांसी में – सर्दी और खांसी से राहत पाने के लिए जौ को एक बेहतरीन विकल्प माना जाता सकता है। इसके औषधीय गुणों में सामान्य सर्दी और खांसी की समस्या से राहत दिलाना भी शामिल है।

वजन घटाए – जौ का आटा या जौ का दलिया दोनों ही वजन घटाने में मदद करता है। जौ भरपूर फाइबर और लो कैलोरी फूड है। इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

हार्ट – हार्ट की बीमारी तेजी से बढ़ रही हैं ऐसे में लोगों को डाइट में जौ से बनी चीजें शामिल करनी चाहिए। ये हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

नर्वस सिस्टम- नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मददगार
जौ के आटे की रोटी में विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह मैंगनीज का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे