Thursday, April 25, 2024
spot_img

1 जुलाई राशिफल– आज सिंह राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कुंभ राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है।

वृष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है, तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितिया रहेंगी। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है, संयम और धैर्य बनाकर रखें।

मिथुन राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। घर-परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में आय वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। बातचीत में संयत रहें। कायक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कर्क राशि- आज आपके मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

सिंह राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे, आत्मसंयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। भाग-दौड़ की अधिकता बनी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें।आपकी माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मित्र का सहयोग मिलेगा। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कन्या राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। माता की ओर से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


तुला राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति‍ हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। संयम से काम लें।

धनु राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

मकर राशि- आज आपके कारोबार में विस्तार होगा। किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे।

कुंभ राशि- आज आप क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि- आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में सफालता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरते। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे