Thursday, April 25, 2024
spot_img

24 जुलाई राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मकर राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति के ल‍िए प्रयास करें। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आज आपके भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

वृष राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपको माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा ,आज आपकी म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि-आज आपकी मधुर संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, ख्याल रखें। सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता से धन की प्राप्‍ति होगी।

कर्क राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं, तैयार रहें। आज आपको किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्‍थान परिवर्तन की संभावना हैं।

सिंह राशि- आज आपको नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। आज आपको सन्तान का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते है। तरक्‍की के योग हैं।

कन्या राशि- आज आप अपनी सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आपका मन परेशान हो सकता है, ख्याल रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आपके अन्दर आत्‍मविश्वास में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें।आज आपके जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता के सहयोग से वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप कला एवं संगीत के प्रति आकृष्‍ट रहेंगे।


वृश्चिक राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता रहेगी।आपका मन परेशान भी रहेगा। आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे,मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। तनाव से दूर रहें।

धनु राशि- आज आप कारोबार की स्थिति पर ध्यान रखें। कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

मकर राशि- आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपकी नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। उच्‍चाधि‍कारि‍यों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। मन परेशान हो सकता है, ख्याल रखें।

कुंभ राशि- आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्‍की के योग हैं।

मीन राशि- आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। प‍िता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे