Friday, September 22, 2023
spot_img

स्वभाव को संयमित रखना जरूरी,नीति नियम पर जोर दें, जानिए आज का राशिफल

मिथुन राशि ::- बजट पर नियंत्रण बनाए रखने का समय है, कामकाज पर फोकस रखें। न्यायिक मामलों में चूक करने से बचें, विपक्ष से सतर्क रहें,निवेश के प्रयासों में सक्रियता आएगी। करियर कारोबार पूर्ववत् बना रहेगा, आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं। आकस्मिक परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं।
किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। राजनीतिक मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, कुछ समय से चल रही समस्याओं का भी समाधान निकलेगा। परिवार की सुरक्षा के लिए भी आप कुछ बेहतरीन नियम बनाएंगे।
कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें,आपका सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। अपने स्वभाव को संयमित रखना बहुत जरूरी है।
परिजनों और स्नेहियों के साथ किसी घटना की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा, मानसिक चिंता के कारण मन व्यग्र रहेगा। अनुचित कार्यो में शक्ति का व्यय होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरीय शक्ति आपकी सहायक सिद्ध होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे