Thursday, April 25, 2024
spot_img

25 जुलाई राशिफल– आज मिथुन राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मीन राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। आपका मन परेशान हो सकता है, ख्याल रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।

वृष राशि- आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद यथोचित परिणाम संदिग्ध है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आप पूरा दिन आत्मसंयत रहें। मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।क्रोध की अधिकता रहेगी, क्रोध में काबू रखे। रुके हुए कार्यपूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।

कर्क राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि- आज आपके भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आपको उपहार मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कन्या राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। अनियमित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्च बढ़ सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि- आज आपका वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,साकारात्मकता के लिए प्रयास करें। माता से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों में कमी आयेगी।

मकर राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में भी रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार में वृद्धि के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कुंभ राशि- आज आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा में जा सकते हैं।आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी, क्रोध को काबू में रखे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। माता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।

मीन राशि- आज आपका शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मसंयत रहें। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे