मेष राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृष राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं, तैयार रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग हैं।
मिथुन राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की कठिनाइयां आएंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। इच्छित कार्य में सफलता के योग हैं।
कर्क राशि- आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक समस्या परेशान करेंगी, ख्याल रखें। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है, बातचीत में संयम बरतें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे।
सिंह राशि- आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपको परिवार का सहयोग भी मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, तैयार रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि रहेगी। पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। माता-पिता के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना है।
तुला राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भवन या सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
वृश्चिक राशि- आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। लाभ में कमी आयेगी।
धनु राशि-आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी, क्रोध को काबू में रखे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है, बातचीत में संयम बरतें। अनियमित खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रेखा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धन की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि- आज आपके अन्दर आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, ख्याल रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में आशातीत सुधार होगा, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है, बातचीत में संयम बरतें।
मीन राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आपका मन परेशान रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है, आर्थिक लाभ होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।