Saturday, April 20, 2024
spot_img

30 जुलाई राशिफल– आज वृष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कन्या राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन आपका मन भी परेशान हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपकी वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- आज आप व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें,परेशानी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।

कर्क राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेगी।आज आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि– आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है, बातचीत में संयम बरतें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। माता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।आज आपकी दोस्तों से मुलाकात होगी।

तुला राशि-आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी व पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।आपको भाइयों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।कुछ समस्या परेशान कर सकती है, समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें बेहतर होगा।

धनु राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जाना हो सकता है।

मकर राशि- आज आपके अन्दर पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जाना हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

कुंभ राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें, आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का अगमन हो सकता है।

मीन राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।अपनी सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे