मेष राशि – आज पूरा दिन आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको माता का सानिध्य मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, लाभ मिलेगा।
वृष राशि – आज आपके नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परन्तु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि– आज आपके मन में नकारात्मकता बनी रहेगी, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनावश्यक तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
कर्क राशि – आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़ों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।आज आपको किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, तैयार रहें।
सिंह राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन संयम और धैर्य बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी, धैर्य बनाए रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
कन्या राशि – आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें, संयत रहें। आपके अन्दर क्रोध की अधिकता बनी रहेगी, क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, तैयार रहें। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।
तुला राशि – आज आपका धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।आज व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि – आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखें। संयम बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है, तैयार रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।आज पूरा दिन आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि– आज आप क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयम बनाकर रखें।आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आपको जीवनसाथी का साथ भी मिल सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।आज आपके अन्दर परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
मकर राशि – आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी, परन्तु धैर्य में कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी , संयम बनाकर रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है, ख्याल रखें। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं, ध्यान रखें।
कुंभ राशि – आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि – आज पूरा दिन आपका मन परेशान रहेगा, अशांत रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं, ध्यान रखें। किसी मित्र का कारोबार में सहयोग मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।