Saturday, April 20, 2024
spot_img

14 जून राशिफल– आज कर्क राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कन्या राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि – आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें।आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है, ख्याल रखें। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें, बातचीत में संयम बरतें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको माता-प‍िता का सहयोग म‍िलेगा।

वृष राशि – आज आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी।, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

मिथुन राशि – आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी के साथ मन परेशान भी रहेगा, संयम बनाकर रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। अति उत्साही होने से बचें, आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का खास ध्‍यान रखें।आज आपको किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

कर्क राशि – आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें।आज आप क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धनलाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि – आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्य के सिलसिले में परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपको मानसिक रूप से परेशानि‍यां आ सकती हैं, ख्याल रखें। कारोबार के विस्‍तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि – आज आपके अन्दर क्रोध की अधिकता बनी रहेगी, क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयत रहें। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन प्राप्ति के योग हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन भी सकता है। माता के सहयोग से धन लाभ होगा।

तुला राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आपके भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि – आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। आज आपको परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। आज आपके मन में निराशा एवं असंन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती है, ख्याल रखें। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।आज आपकी म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि – आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी, लेकिन संयम बनाकर रखें।आज आपकी कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें।आज आपके अन्दर क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर राशि – आज आपका मन परेशान रहेगा, संयम बनाकर रखें। पिता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परन्तु माता से वैचारिक मतभेद हो सकता हैं, बातचीत में संयम बरतें, वाणी में मधुरता बनाएं रखें।

कुंभ राशि – आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। अनावश्‍यक तनाव ना लें, आपके लिए बेहतर होगा। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार का सहयोग रहेगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। धन की प्राप्ति‍ होगी। मन में नकारात्‍मकता का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। परिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। तनाव बढ़ सकते हैं, ख्याल रखें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे