Saturday, April 20, 2024
spot_img

2 जून राशिफल– आज सिंह राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कुंभ राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपके घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

वृष राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकतें हैं, आत्मसंयत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में व्यर्थ के झगड़े बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।आज आपको शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आज आपके कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं, तैयार रहें। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परेशानी हो सकती हैं। आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें, आत्मसंयत रहें। आय में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। परिवार की चिंता बढ़ेंगी।

कर्क राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है,आत्मसंयत रहें। आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आज आपके अंदर आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है, ख्याल रखें। आज आपको माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि- आज आपका मन कुछ परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव बढ़ेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि- आज आपकी शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपकी बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। पूरा दिन वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत में रचि बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं, तैयार रहें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

तुला राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपको माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे, ख्याल रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपका मन परेशान हो सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।आपको माता का साथ मिलेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परिवार में चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से भवन या सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। यात्रा के योग हैं।

धनु राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन संयम बनाकर रखें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हें, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पूरा दिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम बनने के योग हैं।

कुंभ राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी, धैर्य बनाकर रखें, आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी, तैयार रहें। आज आपको इच्छाविरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मीन राशि- आज आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।कार्यक्षेत्र में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। परिवार में धार्मिक कार्य रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे