Friday, March 29, 2024
spot_img

3 जून राशिफल– आज तुला राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मकर राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, ख्याल रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।

वृष राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। भाइयों को कष्ट रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आय के साधन विकसित हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव हो सकते हैं। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। उपहार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाणी के प्रभाव से बिगड़े काम बनेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि- आज आपके कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें, धैर्य बनाकर रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं, ख्याल रखें। पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी। पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मक प्रभाव से भी बचें, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

तुला राशि- आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। परिवार की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में तनाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे। वाहन सुख में कमी आएगी।

धनु राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों का प्रभाव मन में हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। कुटुम्ब में मांगलिक कार्य होंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर राशि-आज आपके परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं, ख्याल रखें। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है, मानसिक शान्ति बनाएं रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आज आपके नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि- आज आपका शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन की प्राप्ति होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे