Friday, March 29, 2024
spot_img

9 जून राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कुंभ राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष– आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।आज आपकी पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है।

वृष – आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा, शांति का प्रयास करें। आज आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक परेशानी बढ़ेंगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आज आपकी माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे, ख्याल रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से सम्पर्क बनेंगे।

कर्क- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह– आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कन्या – आज पूरा दिन आपके मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। पूरा दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में भी वृद्धि होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपको शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।

तुला- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपको मानसिक तनाव रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी, धैर्य बनाकर रखें।आज आपको नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। माता-पिता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य परेशानी हो सकती हैं, ख्याल रखें। व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। संचित धन में भी कमी आ सकती है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

धनु- आज आपके परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, तैयार रहें। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आज आपको किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। मित्रों से दूरियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। व्यवहारिकता में कमी आएगी।

मकर- आज अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, आत्मसंयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगें, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। संयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।

मीन- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, मधुरता के लिए प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आज आपको कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं, ख्याल रखें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे