Thursday, April 25, 2024
spot_img

10 मई राशिफल– आज मिथुन राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, तुला राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। यात्रा के योग हैं।

वृष राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। अनावश्‍यक तनाव से बचकर रहें, आपके लिए बेहतर होगा।

मिथुन राशि – आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल किया।आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टकारी हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, संयम बनाकर रखें।


कर्क राशि – आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगें, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि – आज आपके मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। व्यस्तता रहेगी।आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि – आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। आज किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयत रहें। आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला राशि – आज आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि – आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज आपका मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आज परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से कष्ट हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बहन-भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

कुंभ राशि – आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, संयम बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि से परेशान भी हो सकते हैं। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।

मीन राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सुखद समाचार मिल सकते हैं, तैयार रहें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे