Thursday, April 25, 2024
spot_img

12 मई राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, तुला राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें, आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। संचित धन में कमी आ सकती है, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।

वृष राशि- आज आपकी लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। आपके कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे, धैर्य बनाकर रखें।

कर्क राशि- आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आज आप किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता बनी रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। आज आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। यश और वैभव की प्राप्ति होगी। उपहार प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि- आज आपके मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। शासन-सत्ता से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। आज आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद रहेंगे, बातचीत में संयम बरतें।

तुला राशि- आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर भी जाना हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है, संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

वृश्चिक राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, तैयार रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

धनु राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, धैर्य बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

मकर राशि- आज आपका रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा, बातचीत में संयत रहें। आपके कारोबार में सुधार होगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। खानपान में रुचि रहेगी। आज व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं। आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा, संयम और धैर्य बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अति उत्साही होने से बचे आपके लिए बेहतर होगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा, आत्मसंयत रहें। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने का प्रयास करें। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। आपको पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना हैं। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

मीन राशि- आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है, तैयार रहें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आज व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं। आपका मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं, तैयार रहें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे