Tuesday, April 16, 2024
spot_img

16 मई राशिफल– आज कर्क राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, वृश्चिक राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि – आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी रहेगी। आज आपके संचित धन में कमी आ सकती है।

वृष राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, तैयार रहें। बातचीत में संतुलन बनाने का प्रयास करें। आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि – आज आपका मन परेशान रहेगा, संयम बनाकर रखें। आज आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चे अधिक रहेंगे। परिवार में परेशानी बनी रह सकती हैं। शैक्षिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि – आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयम बनाकर रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह राशि – आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। अपने पिता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। कारोबार में किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शिक्षा पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपके अन्दर क्रोध एवं आवेश की अधिकता बनी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें।

कन्या राशि – आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। मन में नकारात्मकता के भाव बने रहेंगे,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें, आत्मसंयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

तुला राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन संयम बनाकर रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा।आज अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन-सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे, संयम और धैर्य से काम लें। आज आपको माता का सहयोग म‍िलेगा।

वृश्चिक राशि – आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयम बनाकर रखें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं। कारोबार में आय वृद्धि होगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, परन्तु माता का साथ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। शुभ समाचार मि‍लेगा।

धनु राशि – आज आपका मन शान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। माता का साथ रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आज आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। माता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार की किसी समस्या से परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन राशि – आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे