Friday, April 19, 2024
spot_img

8 मई राशिफल– आज सिंह राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, धनु राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। रुके हुए काम बनेंगे


वृष राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने हो सकते हैं। आज आपकी धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद व‍िवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। अपनी माता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। म‍ित्रों का सहयोग रहेगा। आज आपके अन्दर आलस्य की अधिकता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- आज आपके मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। आपका शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। आपको आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यों में सफलता म‍िलेगी।

सिंह राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको माता का सानिध्य मिलेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ बनी रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में आय वृद्धि होगी।

तुला राशि- आज आपके अन्दर धैर्यशीलता बनी रहेगी।आपको परिवार का साथ रहेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है, सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है, तैयार रहें। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग म‍िलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैं। पिता का स्वास्थ्‍य के ध्यान रखें। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश में प्रवास हो सकता है।

धनु राशि- आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। पूरा दिन आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी।

मकर राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बेकार के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

कुंभ राशि- आज आप परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। आपस में सदभाव बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी आज किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है, ख्याल रखें। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे